विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: पंजाब दस्तक टीम
शिमला / हिमाचल प्रदेश:
विशेष रिपोर्ट: काजल (वरिष्ठ पत्रकार, हिमाचल ब्यूरो)
शिमला:यदि आपका खाता ‘हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक’ (HPSCB) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पंजाब दस्तक के जितने भी दर्शक हैं, वे कृपया ध्यान दें और अपनी बैंकिंग जरूरतों की योजना अभी से बना लें। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सहकारी बैंकों में शुमार HPSCB की तमाम डिजिटल और शाखा बैंकिंग सेवाएं 17 जुलाई की शाम 5:00 बजे से लेकर 22 जुलाई की सुबह 10:00 बजे तक पूरी तरह से अस्थायी रूप से बंद रहने वाली हैं।
बैंक प्रबंधन की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, इस निर्धारित अवधि के दौरान bank अपनी मौजूदा कोर बैंकिंग प्रणाली (CBS) को अपग्रेड करने जा रहा है। नाबार्ड (NABARD) अंब्रेला प्रोजेक्ट के तहत बैंक को ‘फिनैकल कोर बैंकिंग सॉल्यूशन’ (Finacle CBS) वर्जन 10.25 पर माइग्रेट किया जाएगा। यह तकनीक अपग्रेडेशन ग्राहकों को भविष्य में अधिक सुरक्षित, आधुनिक और मजबूत बैंकिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।
कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी पूरी तरह ठप?
इस अपग्रेडेशन कार्य के चलते 17 जुलाई की शाम से लेकर 22 जुलाई की सुबह तक लगभग सभी वित्तीय और गैर-वित्तीय डिजिटल सेवाएं बंद रहेंगी। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
शाखा बैंकिंग (काउंटर से लेनदेन)
एटीएम (ATM) सेवाएं और रुपए डेबिट कार्ड
इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
UPI, IMPS, NEFT और RTGS सेवाएं
AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) सहित सभी ऑनलाइन ट्रांसफर
पंजाब दस्तक की अपील: बैंक ने अपने सभी सम्मानित ग्राहकों से यह पुरजोर अपील की है कि वे इस तय समय-सीमा से पहले ही अपने सभी जरूरी वित्तीय लेनदेन निपटा लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा से बचा जा सके।
हिमाचल की आर्थिक रीढ़: प्रदेश भर में फैला है 239 शाखाओं का नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक आज प्रदेश के दूरदराज पहाड़ी इलाकों से लेकर जिला मुख्यालयों तक फैला हुआ है। पंजाब दस्तक के दर्शकों के लिए बैंक के विशाल साम्राज्य और वित्तीय ताकत का पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:
कुल शाखाएं (Branch Network): 239 शाखाएं
कुल परिसंपत्तियां (Total Assets): करीब 20,793 करोड़ रुपए
कुल जमा राशि (Total Deposits): लगभग 15,988 करोड़ रुपए
कुल ऋण (Total Loans Distributed): 10,470 करोड़ रुपए (किसानों, कारोबारियों व कर्मचारियों हेतु)
मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण मांटा ने पंजाब दस्तक को दी विशेष जानकारी
इस पूरे तकनीकी बदलाव और बैंक की वर्तमान स्थिति को लेकर HPSCB के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) श्रवण मांटा ने पंजाब दस्तक से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि, “बैंक ने लगातार अपनी वित्तीय स्थिति को बेहद मजबूत किया है। हम अपने ब्रांच नेटवर्क को बढ़ाने के साथ-साथ कस्टमर्स की हर सुविधा और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ही इस आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशन (फिनैकल) को अपना रहे हैं।”
मैनेजिंग डायरेक्टर ने माइग्रेशन कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने और सभी सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने का पूरा भरोसा दिलाया है। साथ ही, बैंक ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सभी ग्राहकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का आभार जताया है। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए ग्राहक अपनी नजदीकी शाखा या बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।
पंजाब दस्तक की पूरी टीम हिमाचल प्रदेश के इस सबसे बड़े बैंकिंग अपडेट पर लगातार नजर बनाए हुए है। हमारे जितने भी दर्शकों के खाते इस बैंक में हैं, वे इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर एक सच्ची, सटीक और सबसे तेज ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए हमारे पंजाब दस्तक फेसबुक चैनल, ग्रुप और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अभी सब्सक्राइब, फॉलो और शेयर जरूर करें। ताजातरीन और सटीक खबरें देखते रहने के लिए जुड़े रहिए पंजाब दस्तक के साथ!
📝 आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें!
👇👇👇
[ यहां जरूर अपने कमेंट्स दें ताकि आपकी राय हर भारतीय तक पहुंचे… ✍️ ]
