सुरेंद्र राणा
हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने 65 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर बड़ा निर्णय लेते हुए उनके लंबित एरियर का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 1 जनवरी 2016 से बकाया एरियर अब पेंशनरों को प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आयु वर्ग के सभी पेंशनरों के एरियर का भुगतान अगले महीने तक प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। सरकार का यह कदम उन हजारों वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत है, जो लंबे समय से अपने बकाये का इंतजार कर रहे थे।
HRTC पेंशनरों के लिए भी सकारात्मक संकेत
सरकार ने HRTC (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के पेंशनरों के हितों को भी ध्यान में रखा है। मुख्यमंत्री ने निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि राज्य सरकार इसके लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराएगी, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय अनुशासन के चलते अब बकाया देनदारियों को निपटाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा आर्थिक संबल मिलेगा।
सब्सक्राइब करें। फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए देखते रहें पंजाब दस्तक।
