पंजाब दस्तक, ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा की विशेष रिपोर्ट
देश के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बहुत बड़ा और सुनहरा अवसर दिया है। एसबीआई ने देश भर में 7,150 अप्रेंटिस (Apprentice) पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यदि आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी नीचे दी जा रही है ताकि हमारे युवा साथी इसका पूरा लाभ उठा सकें।
हमारे उत्तर भारत के राज्यों में पदों की स्थिति:
पंजाब दस्तक के पाठकों और युवाओं की सुविधा के लिए हमारे क्षेत्र की सीटों का विवरण नीचे दिया गया है, ताकि आप अपनी सुविधानुसार आवेदन कर सकें:
पंजाब: 345 पद (स्थानीय भाषा: पंजाबी/हिंदी)
हिमाचल प्रदेश: 180 पद (स्थानीय भाषा: हिंदी)
हरियाणा: 320 पद (स्थानीय भाषा: हिंदी/पंजाबी)
चंडीगढ़: 15 पद
जम्मू-कश्मीर: 300 पद
देश के अन्य प्रमुख राज्यों में सीटों का विवरण:
युवा अपनी स्थानीय भाषा की समझ के अनुसार देश के किसी भी एक राज्य से आवेदन कर सकते हैं:
उत्तर प्रदेश: 561 पद
दिल्ली: 105 पद
उत्तराखंड: 115 पद
राजस्थान: 350 पद
मध्य प्रदेश: 285 पद
महाराष्ट्र: 504 पद
पश्चिम बंगाल: 460 पद
आंध्र प्रदेश: 709 पद
तेलंगाना: 491 पद
केरल व तमिलनाडु: क्रमशः 403 और 396 पद
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):
आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 08 जून 2026
योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया:
शैक्षणिक योग्यता: देश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी)।
चयन प्रक्रिया (नो इंटरव्यू): युवाओं के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। चयन केवल एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा (Local Language) के टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
स्टिपेंड और आवेदन शुल्क:
₹15,000 प्रति माह भत्ता: 1 साल की इस ट्रेनिंग अवधि के दौरान चयनित युवाओं को बैंक की तरफ से हर महीने 15,000 रुपये का स्टिपेंड (वजीफा) दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए ₹300 फीस तय की गई है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है।
युवाओं के लिए विशेष सलाह:
युवा साथी ध्यान रखें कि आप केवल किसी एक ही राज्य से आवेदन कर सकते हैं। इसलिए फॉर्म भरते समय उसी राज्य का चयन करें, जहां की स्थानीय भाषा (जैसे पंजाब के लिए पंजाबी और हिमाचल के लिए हिंदी) आपको अच्छे से लिखनी, पढ़नी और बोलनी आती हो।
कैसे करें अप्लाई: इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 से पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
रोजगार की खबरों के लिए पंजाब दस्तक को करें फॉलो:
ऐसी ही रोजगार और नौकरियों से जुड़ी तमाम बड़ी व सटीक खबरें सबसे पहले जानने के लिए आज ही गूगल और सोशल मीडिया पर ‘पंजाब दस्तक’ (Punjab Dastak) सर्च करें, हमारे चैनल को सब्सक्राइब व फॉलो करें। पंजाब दस्तक लगातार युवाओं के हित में रोजगार संबंधी हर छोटी-बड़ी सूचनाएं आप तक पहुंचाता रहता है। जुड़े रहें पंजाब दस्तक के साथ
