शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। गुरुवार को राज्य में पंचायतों में पहले दौर के नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चुनावों में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए हजारों उम्मीदवार ढोल नगाड़ों के साथ अपने नामांकन पत्र को दाखिल करने विभिन्न जिलों के उपायुक्त कार्यालयों में पहुंचे। राज्य की पंचायतों में 31 हजार 214 पदों के लिए अब आठ और 11 मई को भी नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इन चुनावों के लिए राज्य में पहले दिन 16891 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
तीन अलग-अलग तिथियों में होने वाले नामांकन को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान करीब एक लाख से अधिक नामांकन पत्र दर्ज किए जा सकते हैं। राज्य में नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी प्रक्रिया 12 मई को शुरू होगी, जबकि 14 और 15 मई को दोपहर तीन बजे नॉमिनेशन वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।3754 प्रधान चुने जाएंगेप्रदेश में इस बार 3,754 प्रधान, 3,754 उपप्रधान, 21 हजार 654 वार्ड सदस्य, 1,769 बीडीसी और 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। कुल 31 हजार 214 जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 50 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।21,678 मतदान केंद्रप्रदेशभर में 21 हजार 678 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जहां मतदाताओं की संख्या अधिक होगी, वहां सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।कहां, कितने नामांकनबिलासपुर 1459चंबा 2067हमीरपुर 1572कांगड़ा 1407किन्नौर 190लाहुल स्पीति 74कुल्लू 1383मंडी 3731शिमला 784,सिरमौर 917सोलन 1415ऊना 1892कुल 16891
