शिमला में लगे रोहडू एसडीएम दफ्तर, और अदालत को बम से उड़ाने के पोस्टर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच की शुरू

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला में रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शिमला के भराड़ी सड़क पर धमकी भरे पोस्टर लगे हैं शिमला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी शिमला (शहर) मेहर पंवर ने बताया कि शिमला जिले के भराड़ी इलाके में एक अज्ञात पोस्टर मिला है, जिसमें रोहड़ू की जिला अदालत और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दोनों कार्यालयों को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान चलाया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी मौजूद है और चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास की सड़कों पर आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया है। शिमला पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *