देनदारियां भी देंगे, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार बोले, हर वादा निभाएगी सरकार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश में सरकार ओल्ड पेंशन दे रही है और कर्मचारियों की देनदारियों को भी चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस की नीतियां प्रदेश हित में हैं। राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र में अपने नेताओं से मिल कर प्रदेश के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की आरडीजी बंद करना भी भाजपा की एक सोची समझी रणनीति है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय भी भाजपा ने प्रदेश की कोई भी मदद नहीं की। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का कोई भी झूठ अब चलने वाला नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार का दावा करने वाली पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों को ठगा और राज्य पर 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण तथा 10 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विरासत में छोड़ कर गई। प्रदेशाध्यक्ष ने मंडी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति में पारित संकल्पों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जब कर्मचारियों ने पेंशन व अपनी अन्य मांगें पूरी करने को कहा था, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी मांगों पर नकारात्मक रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों से पेंशन के लिए चुनाव लडऩे तक की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *