बंजार के सोझा में ट्रैवलर खाई में गिरी, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

Spread the love

कुल्लू, काजल:कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के सोझा-घीयागी मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में करीब करीब 20 लोग सवार थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बंजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोझा के पास हुआ। ट्रैवलर में सवार सभी लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस और राहत-बचाव टीमें तुरंत पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।शुरुआती चरण में पुलिस ने 6 से 7 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं ताजा अपडेट के अनुसार, इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और राहत कार्य लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *