पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट,कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, सात अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज तल्ख बने हुए हैं। मौसम विभाग ने तीन से सात अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर तीन और चार अप्रैल को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अप्रैल को कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पांच से सात अप्रैल तक भी अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि दो अप्रैल की रात से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *