शिमला, सुरेंद्र राणा: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जाखू मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा की आज के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हैं हनुमान जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। प्रदेश मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहे यही कामना करते हैं।
