पंजाब दस्तक, डेस्क:भाजपा ने केरल चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें जरूरतमंद महिलाओं को दवा और किराने के सामान के लिए 2,500 रुपए के मासिक रिचार्ज वाला भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड देने का वादा किया गया है। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई है। भाजपा का घोषणा पत्र पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया जारी। इसमें केरल में एम्स स्थापित करने की बात भी कही गई है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोडऩे के लिए हाई स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने का वादा किया। गौरतलब है कि केरल में नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, चार मई को चुनाव परिणाम आएगा।इसके अलावा केरल के लिए भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि गरीब परिवारों को साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। इनमें से एक सिलेंडर ओणम के दौरान मिलेगा और एक क्रिसमस के दौरान। इसके अलावा केरल में सबरीमला, गुरुवायुर जैसे उपासना स्थलों के संरक्षण के लिए देवस्वोम बोर्ड के पुनर्गठन का वादा भी किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने माकपा और कांग्रेस पर मैच फिक्सर होने और केरल की जनता के साथ खेल खेलने का आरोप लगाया।
भाजपा ने असम में चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यह घोषणापत्र जारी किया, जिसमें मूल निवासियों की जमीन, विरासत और सम्मान की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा के लिए पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया गया है। भाजपा के संकल्प पत्र में 31 वादे किए गए हैं, जिनमें बांग्लादेशी मियांओं से अतिक्रमित जमीन वापस लेने, तीन महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने, राज्य का विकास सुनिश्चित करने और युवाओं के लिए दो लाख रोजगार के अवसर सृजित करने के वादे किए गए हैं।भाजपा के इस चुनावी घोषणा पत्र में का संकल्प लिया गया है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण की दिशा में ओरुनोदोई योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया गया है। प्रस्ताव है। राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें एक्सप्रेसवे और वंदे भारत ट्रेन परियोजनाएं शामिल हैं।
