शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज पेंशनरों की विशाल रैली के दौरान माहौल पूरी तरह गरमाया रहा। जहाँ मंच से नेता हुंकार भर रहे थे, वहीं पंजाब दस्तक चैनल के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा ने रैली के बीचों-बीच पहुँचकर ग्राउंड जीरो से उन बुजुर्गों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आवाज उठाई, जो अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे हैं।
ग्राउंड जीरो रिपोर्टिंग: हर विभाग के कर्मचारी में दिखा भारी आक्रोश
रैली के दौरान जब ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा ने कार्यक्रम स्थल (कंपाउंड) में बैठे पेंशनरों से सीधा संवाद किया, तो वहां मौजूद
