पेंशन और मेडिकल बिलों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों का फूटा गुस्सा; पंजाब दस्तक चैनल पर ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा के साथ विशेष बातचीत

Spread the love

शिमला; हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। पंजाब दस्तक चैनल के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा के साथ एक विशेष और जबरदस्त बातचीत के दौरान विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया।लोक निर्माण विभाग (PWD) से सेवानिवृत्त दिलीप चौहान की कड़ी चेतावनीवर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए दिलीप चौहान ने ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा से बात करते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि रिटायरमेंट के इतने समय बाद भी उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है और विभाग में भारी टालमटोल की जा रही है। उन्होंने गुस्से में स्पष्ट कहा, “अगले वर्ष जब चुनाव आएंगे, तो हम सरकार का घेराव करेंगे।” दिलीप चौहान ने पीडब्ल्यूडी विभाग में हो रही देरी और बुजुर्गों की अनदेखी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *