करंट लगने सेकर्मचारी की मौतबिजली लाइन पर कर रहा था काम, पोल से गिरा

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में बीती शाम को बिजली लाइन पर काम करते वक्त करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। माना जा रहा है कि यह हादसा सब स्टेशन के साइट सुपरवाइजर और कंपनी प्रबंधन की कथित लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।भरमौर पुलिस के अनुसार- शुक्रवार को सिविल अस्पताल भरमौर से फोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।डॉक्टरों ने चंबा के टटरोग गांव निवासी छम्मू पुत्र बशीर मोहम्मद को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के साथ आए उसके भाई महवूब का बयान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *