हिमाचल को जान लें पंजाब के वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री सुक्खू बोले, वेतन-पेंशन पर गलत जानकारी दे रहे चीमा

Spread the love

शिमला/पंजाब, सुरेंद्र राणा: दो दिवसीय दौरे पर नादौन आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा द्वारा हिमाचल में पेंशन और वेतन को लेकर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में कुछ भी कहने से पूर्व प्रदेश के बारे में सही जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एन्वायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उस पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत बात है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है।

उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। इनमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयानबाजी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *