खेल: क्रिकेट में भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया।
