प्रदेश में 11 मार्च से बदलेगा मौसम, अंधड़ का यलो अलर्ट

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। राज्य के निचले और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ हिमपात भी हो सकता है। 10 मार्च को केवल उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही हल्की बारिश अथवा हिमपात होगा।12 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात होगा। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।

रविवार को सबसे कम न्यूनतम पारी कुकुमसेरी में 0.6 डिग्री और सबसे अधिक तापमान ऊना में 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुंदरनगर में हीट वेव, धर्मशाला और भुंतर में सीवियर हीट वेव दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी सप्ताह के लिए हिमाचल प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

रविवार को अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतया शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान अधिकांश स्टेशनों पर सामान्य से 3 से 7 डिग्री अधिक रहा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम 1 से 6, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 8 से 17 और निचले क्षेत्रों व मैदान में 13 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 15 से 22 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 23 से 31 डिग्री और निचले क्षेत्रों व मैदानों में 27 से 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र शिमला ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तेज हवाओं और बारिश से कमजोर छतें उड़ सकती हैं। लोगों को बिजली और पानी के संपर्क से बचने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *