राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल में कार्यकाल पूरा, अब तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में संभालेंगे जिम्मा, हिमाचल में तीन साल के अनुभवों को बताया स्वर्णिम

Spread the love

शिमला ,सुरेंद्र राणा:तीन साल का कार्यकाल पूरा कर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल का जिम्मा संभालेंगे। तेलंगाना रवाना होने से शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में तीन साल के कार्यकाल के अनुभवों को स्वर्णिम बताया और कार्यकाल के दौरान हर वर्ग से सहयोग मिलने की बात कह। इस दौरान शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में सरकारों को कार्य संस्कृति अपना कर अपने पाँव पर खड़े होने की सलाह भी दी। साथ ही हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे टीबी के मामलों पर चिंता जताई।शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में उनको हिमाचल प्रदेश के हर वर्ग का साथ मिला और नशामुक्त हिमाचल का जो अभियान उन्होंने प्रदेश में शुरू किया उससे नशे पर रोक लगाने में कामयाबी मिली है लेकिन अभी भी इस अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बने हुए 50 साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन आज उतर प्रदेश जो हिमाचल के बाद बना काफी आगे निकल गया है ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश के नेताओं को कार्य संस्कृति अपनाने की जरूरत है ताकि हिमाचल प्रदेश अपने पाँव पर खड़ा हो सके।राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे टीबी के मामलों की रोकथाम और टीबी मुक्त हिमाचल के लिए सरकार को गंभीरता से काम करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *