अक्षय के साथ अक्षरा सिंह का फोटो वायरल

Spread the love

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह एक बार फिर से सुर्खियाँ बटोर रही हैं और इस बार वजह है बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ उनकी खास तस्वीर। अक्षरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर करते हुए लिखा कि व्हेन खिलाड़ी मीट्स मृगनयनी ज् और कहानी अभी बाकी है, सरप्राइज लोडिंग अक्षय कुमार सर…। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।तस्वीर में अक्षरा ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट और कैप में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और स्माइल ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। क्या यह किसी फिल्म का इशारा है? या फिर कोई म्यूजिक वीडियो? या फिर बड़ा ब्रांड कोलैब? अक्षरा ने सस्पेंस बरकरार रखा है।दिलचस्प बात यह है कि अक्षरा सिंह अब उन चुनिंदा सितारों में शामिल हो गई हैं, जो अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ नजर आ चुकी हैं। इससे पहले वे पुष्पा फेम साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्टेज शेयर कर चुकी हैं, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के आमिर खान का इंटरव्यू कर चुकी हैं। साउथ के अन्य सुपर स्टार विजय देवरकोंडा के साथ उनकी फिल्म प्रोमोशन का हिस्सा रह चुकी हैं. और अब अक्षय कुमार के साथ उनकी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि वे क्षेत्रीय सिनेमा से निकलकर पैन-इंडिया पहचान बना रही हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि अक्षरा जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *