दर्दनाक हादसा : रक्कड़ में एचआरटीसी बस-कार में जोरदार टक्कर, दो सवारों की गई जान, चार गंभीर घायल

Spread the love

पंजाब दस्तक, ब्यूरो: नादौन-अंब मार्ग पर चामुक्खा गांव में कार और बस के बीच हुए हुई भीषण टक्कर में मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे और दो युवक गंभीर तौर पर घायल हुए हैं, जिनका टांडा में उपचार चल रहा है। नादौन से कलोहा की ओर जा रही कार (एचपी 36 डी 3879) में सवार होकर एक ही परिवार के लोग जा रहे थे जैसे ही यह लोग चामुखा के पास पहुंचे, तो कार चला रहा राकेश कुमार नियंत्रण खो बैठा और अमृतसर से सुजानपुर आ रही हिमाचल परिवहन की बस के साथ भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के दौरान कार सवार सोमादेवी पत्नी भूरी सिंह निवासी गांव भड़ू नैहरनपुखर तथा उनकी बेटी शशिवाला पत्नी राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शशिवाला के पति राकेश कुमार, भाई विजय कुमार पुत्र भूरि सिंह, बेटा रुद्रांश तथा बेटी उर्वशी गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिन्हें तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को टांडा रैफर कर दिया है। बस चालक प्रदीप कुमार तथा परिचालक जीवन कुमार ने बताया कि हादसा कार की तेज गति के कारण हुआ है। नादौन अस्पताल में पहुंचे परिवहन निगम के ऊना डिपो के निरीक्षक सीताराम, उपनिरीक्षक राज कुमार तथा अड्डा इंचार्ज राजेंद्र कौशल ने पीडि़त परिवार के परिजन कर्ण सिंह के पास दस हजार रुपए बतौर फौरी राहत दिए हैं। इस संबंध में जांच अधिकारी इलमद्दीन सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *