शिमला के चिड़गांव हत्याकांड का खुलासा, दो नेपाली युवक कसोल से गिरफ्तार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के रोहड़ू उपमंडल के तहत पुलिस थाना चिड़गांव क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पब्बर नदी किनारे मिले मजदूर के शव मामले में शिमला पुलिस ने दो नेपाली मूल के युवकों को जिला कुल्लू के कसोल से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि बडियारा पुल के पास पब्बर नदी के किलोचा नाला में एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

एसपी शिमला ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक को दो नेपाली युवकों के साथ देखा गया था। जांच के दौरान पता चला कि 17 फरवरी को दोनों आरोपी मृतक के कमरे में पहुंचे, शराब पी और शाम को उसे नदी किनारे ले जाकर मामूली कहासुनी के बाद तेजधार हथियार और पत्थरों से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को क्षत-विक्षत किया और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का ठिकाना कसोल और मणीकर्ण क्षेत्र में ट्रेस किया गया। जांगला चौकी के प्रवासी मजदूर पंजीकरण रजिस्टर से उनकी पहचान ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा (20) और साहबीर लुवर (21), निवासी जिला जाजरकोट, नेपाल के रूप में हुई। 22-23 फरवरी की मध्यरात्रि को कसोल में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और आमजन से अपील की गई है कि प्रवासी मजदूरों और किरायेदारों का पंजीकरण अवश्य करवाएं।

वहीं शिमला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर कनाडा का वीजा लगाने के लिए 25 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में चण्डीगढ खरड़ से मंजू कुमारी को गिरफ्तार किया है जिसने विक्टिम को धोखाधड़ी करके उसको झांसे में लेकर उससे फ्रॉड किया। बालूगंज थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पंजाब व हरियाणा में आरोपियों की तलाश व उन्हे पकडने के लिए पहले भी थाना से पुलिस टीम भेज कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपीग की तलाश के लिए गहन तकनीकी जांच अमल में लाई गई और 22 फरवरी को एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसने चण्डीगढ खरड़ से एक फ्लैट से आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार किया है। आगामी छानबीन की जारी है और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *