कल से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, तीन दिन के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ RDG को लेकर गरमाएगा सदन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। पहली बार पहले चरण में तीन दिन का बजट सत्र होने जा रहा है। बजट सत्र में अभी तक बजट पेश करने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सोमवार दोपहर के बाद बजट सत्र की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी।

ये जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के सत्र के लिए 125 सवाल आएं हैं। जिनमें से 111 तारांकित और 14 आतारांकित सवाल सामने आए हैं। नियम 62 के तहत एक प्रस्ताव आया है। जबकि RDG की चर्चा को लेकर सरकार की तरफ से नियम 102 के तहत प्रस्ताव आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *