रोहडू में पकड़े पंजाब के चिट्टा तस्कर, नाके के दौरान 83 ग्राम नशा किया बरामद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला पुलिस ने रोहडू में 83 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो सप्लायर गिरफ्तार किए है। सोमवार रात को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने रविवार रात कार्रवाई करते हुए पंजाब के जिला मोगा के दो युवकों को 83 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को वाहन सहित रोहड़ू के महेंदली पुल से पकड़ा है। जिसमें 25 वर्षीय जश्नदीप सिंह एवं 25 वर्षीय धर्मप्रीत सिंह शामिल है। ये दोनों युवक पंजाब के जिला मोगा के निवासी है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक रोहड़ू व चिडग़ांव क्षेत्र में चिट्टा की खेप सप्लाई करने के इरादे से आए हुए थे। बीते 24 घंटे के अंदर शिमला पुलिस ने जिला में एनीडीपीएस के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए है। इन मामलों में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक मामला पहला मामला पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज किया गया है। लुहरी-सुन्नी लिंक रोड पर बदू के पास एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान रितिक निवासी कोटाधार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *