केंद्रीय बजट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने की सराहना

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणाा भा रतीयजनता पार्टी ने विकसित भारत 2047 की दिशा में एक सशक्त कदम बताया है। भाजपा के शिमला जिला मुख्यालय दीप कमल में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए यह मोदी सरकार का बजट है। उन्होंने कहा कि 7 प्रतिशत ग्रोथ रेट के साथ यह देश की आर्थिक प्रगति की दिशा में एक मजबूत पहल है, जो विकसित भारत-2047 के उद्देश्य को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, बागवान, युवा और महिलाओं के कल्याण के साथ-साथ “सबका साथ, सबका विकास” की सोच को आगे बढ़ाता है। बिंदल ने बताया कि रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं एमएसएमई, निर्यात, खादी और फार्मा उद्योग में बनी हैं, जिन्हें बजट में प्राथमिकता दी गई है। फार्मा उत्पादन में हिमाचल पहले से ही अग्रणी है, ऐसे में प्रदेश को इस बजट से बड़ा लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र में हिमाचल में ट्रेकिंग और हाइकिंग के विस्तार का प्रावधान भी बजट में किया गया है, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बिंदल ने कहा कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकृति दी गई है और अनुदान के रूप में राज्यों को राशि देने का प्रावधान किया गया है, जिसका लाभ हिमाचल को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल को विभिन्न क्षेत्रों में बजट का बड़ा हिस्सा प्राप्त हुआ है। इस बजट से भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता नजर आ रहा है। भी केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह एनडीए सरकार का लगातार 13वां बजट है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था विश्व मानचित्र पर चौथे स्थान पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। बायो-फार्मा शक्ति प्रोजेक्ट से हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री को भी बड़ा लाभ मिलेगा। सेमीकंडक्टर 2.0 भी देश के लिए एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा लाभ आम लोगों को कैंसर और अन्य बीमारियों की दवाओं पर टैक्स में कमी से मिलेगा। राज्यों के लिए टैक्स शेयर में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी से हिमाचल को आर्थिक सहायता मिलेगी। आपदा के लिए बजट बढ़ाने से भी हिमाचल को लाभ होगा। पर्यटन क्षेत्र में भी प्रदेश को फायदा मिलेगा।उन्होंने बताया कि बजट में “शी-मार्ट” का जिक्र किया गया है, जिससे हिमाचल को लाभ होगा। जल जीवन मिशन में बढ़ोतरी भी एक बड़ी खबर है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की नई स्कीम में वीबी ग्राम योजना में बढ़ोतरी से लोगों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *