शिमला,सुरेन्द्र राणा:भारत और यूरोपीय संघ ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समझौता कर लिया है. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस डील के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. इस फ्री ट्रेड डील के साथ ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार आसान हो जाएगा. वहीं भारत में कई चीजें सस्ती हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी सेबढ़ती अर्थव्यवस्था है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है.हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ भारतीय प्रतिनिधियों ने बैठक की, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दोनों नेताओं के साथ मुलाकात की. इस मीटिंग में दोनों के बीच समझौते का आदान-प्रदान हुआ है. इसके साथ ही भारत ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ FTA साइन कर लिया है. इस फ्री ट्रेड डील के साथ ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार आसान हो जाएगा. वहीं भारत में कई चीजें सस्ती हो जाएंगी.
