हिमाचल में फिर बर्फबारी, सात जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे ठंड ने दोबारा तेवर दिखा दिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लाहौल-स्पीति, चम्बा, किन्नौर और शिमला के कई क्षेत्रों में हिमपात दर्ज किया गया। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि शिमला शहर में दिनभर रुक-रुक कर ओलावृष्टि होती रही।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जनवरी तक सात जिलों में कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 28, 30 और 31 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी व घने कोहरे, जबकि 2 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *