शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे सूखे दौर के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ राजधानी शिमला में सीजन का पहला हिमपात हुआ, जिससे पूरे शहर ने सफेद चादर ओढ़ ली। रिज और माल रोड पर चार से पांच इंच तक मोटी बर्फ की परत जम गई है।बर्फबारी होते ही शिमला का नज़ारा जन्नत की तरह लग रहा है और पर्यटक बर्फबारी का पूरा आनंद उठा रहे हैं। बर्फबारी के। चलते शहर में यातायात ठप्प है और ऊपरी शिमला की सड़के भी बंद पड़ी है।
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में हिमपात और मध्यवर्ती इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की थी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका असर आज पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी जिलों में बारिश हो रही है।लंबे समय से सूखे की मार झेल प्रदेश के किसान बागवान भी बारिश और बर्फबारी होने से राहत महसूस कर रहे हैं।साथ ही बर्फबारी के बाद प्रदेश के पर्यटन कारोबार के भी रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
