प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, राजेंद्र सिंह मियां बने अध्यक्ष

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा। प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव आज प्रदेश सचिवालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव परिणामों के अनुसार राजेंद्र सिंह मियां को संघ का नया प्रधान चुना गया है, जबकि विजेंद्र सिंह ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की।इसके अलावा राकेश भारद्वाज को वरिष्ठ उपप्रधान, हुकम सिंह को उपप्रधान तथा रत्न सिंह को सहसचिव चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारी हितों, समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी मांगों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। चुनाव संपन्न होने के बाद सचिवालय परिसर में कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *