भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में नितिन नबीन ने दाखिल किया नामांकन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में आज भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के साथ नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसदगण और पदाधिकारी उपस्थित रहे। नामांकन प्रक्रिया संगठनात्मक अनुशासन, लोकतांत्रिक परंपराओं और पारदर्शिता का सशक्त उदाहरण रही, जो भाजपा के मजबूत संगठनात्मक ढांचे और आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *