BJP में युवा शक्ति का राजतिलक: PM मोदी खुद रखेंगे नितिन नबीन का प्रस्ताव, 20 जनवरी को होगा नए अध्यक्ष का ऐलान!

Spread the love

पंजाब दस्तक
​विशेष रिपोर्ट: सुरेंद्र राणा
​BJP में युवा शक्ति का राजतिलक: PM मोदी खुद रखेंगे नितिन नबीन का प्रस्ताव, 20 जनवरी को होगा नए अध्यक्ष का ऐलान!
​भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस घोषणा के बाद हिमाचल से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा बढ़ गया है।
​इस पूरी प्रक्रिया में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री के साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। वे जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं।
​भाजपा इस बार एक युवा अध्यक्ष के हाथों में कमान सौंपकर भविष्य की राजनीति के लिए नई ऊर्जा भरने की तैयारी में है। पंजाब समेत देशभर के कार्यकर्ताओं में इस नई ताजपोशी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
​लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब और फॉलो करें: पंजाब दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *