पंजाब दस्तक समाचार: हिमाचल डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 331 पदों पर सीधी भर्ती शुरूविशेष विश्लेषण

Spread the love

पंजाब दस्तक: सुरेंद्र राणा,हिमाचल प्रदेश: भारतीय डाक विभाग द्वारा हिमाचल सर्कल में 331 ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजाब दस्तक की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, पदों का आवंटन मंडल स्तर पर तय हो चुका है और भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार है।आधिकारिक मंडलवार पदों की संख्या:विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल के विभिन्न मंडलों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:मंडी मंडल: 37 पदचम्बा मंडल: 35 पदधर्मशाला मंडल: 32 पद (जिसमें पालमपुर क्षेत्र के लिए लगभग 14, कांगड़ा के लिए 10 और धर्मशाला मुख्यालय के लिए 8 पद शामिल हैं)शिमला मंडल: 31 पदहमीरपुर मंडल: 29 पदसोलन मंडल: 28 पदकुल्लू मंडल: 23 पदऊना मंडल: 22 पदआवेदन प्रक्रिया: महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यानपंजाब दस्तक की विशेष रिपोर्ट अभ्यर्थियों को सूचित करती है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की गई है:10 फरवरी से पहले पोर्टल नहीं खुलेगा: भर्ती का ऑनलाइन लिंक 10 फरवरी 2026 को ही सक्रिय होगा। इससे पहले कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकेगा।समय पर करें आवेदन: अभ्यर्थी विशेष रूप से ध्यान रखें कि आवेदन पोर्टल 10 फरवरी से शुरू होकर केवल 3 मार्च 2026 तक ही खुला रहेगा। इसके बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।तैयारी रखें: अभ्यर्थी पोर्टल खुलने का इंतज़ार करें और तब तक अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ (10वीं की मार्कशीट, फोटो, जाति प्रमाण पत्र) तैयार रखें ताकि जैसे ही 10 फरवरी को आवेदन शुरू हों, वे बिना देरी के अप्लाई कर सकें।सूत्रों से प्राप्त जानकारी: सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि पदों का विस्तृत ब्लॉकवार विवरण 23 तारीख तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।आरक्षण एवं शुल्क का स्पष्ट विवरण (Fees Structure):भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए शुल्क का पूरा विवरण इस प्रकार है:पूरी तरह निशुल्क (₹0): OBC महिलाओं सहित सभी वर्गों की महिलाएँ, SC/ST वर्ग और सभी दिव्यांग अभ्यर्थी।₹100 शुल्क: केवल सामान्य (General), OBC और EWS श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए।विशेष नोट (IRDP/कोटा): इस भर्ती में IRDP (BPL) या स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए कोई अलग से आरक्षित कोटा नहीं रखा गया है। इन वर्गों के उम्मीदवारों को उनकी मूल श्रेणी में ही आवेदन करना होगा।चयन प्रक्रिया और योग्यता:चयन: कोई परीक्षा नहीं, केवल 10वीं की मेरिट के आधार पर।योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण, हिंदी भाषा का ज्ञान और साइकिल चलाने की योग्यता अनिवार्य।वेतन: ₹10,000 से ₹29,380 + केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता (DA)।ताजा खबरों के लिए सब्सक्राइब और फॉलो करें पंजाब दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *