शिमला, सुरेन्द्र राणा: समग्र शिक्षा समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN)के दल को आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एक्सपोजर विजिट टूर के लिए रवाना किया । इस यात्रा के अंतर्गत बच्चों को चंडीगढ़, अमृतसर और वाघा बॉर्डर जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज विधान सभा से इन बच्चों के दल को रवाना किया। एक्सपोजर टूर पर जाने से पहले बच्चों ने विधानसभा का विकसित किया और इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बच्चों के साथ विधानसभा में संवाद किया।इस दल में कुल 156 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 96 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, स्पेशल एजुकेटर्स, समावेशी शिक्षा के अधिकारी तथा अन्य शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना करने के अवसर पर कहा कि आज विशेष आवश्यकता वाले लगभग 96 बच्चों का दल विजिट तौर पर जा रहा है इस यात्रा के अंतर्गत बच्चों को चंडीगढ़, अमृतसर और वाघा बॉर्डर जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दल के साथ स्पेशल एजुकेटर भी साथ जा रहे हैं इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को एक्स्पोज़र प्रदान करना है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समग्र शिक्षा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए केंद्र से भी मदद मिलती है और सरकार का प्रयास रहता है की विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्राथमिकता मिले।
