भारत सरकार की ईरान में रह रहे नागरिकों को सख्त एडवाइजरी, हालात बिगड़ने पर तुरंत लौटने की सलाह

Spread the love

तेहरान: ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक—चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, व्यापारी हों या पर्यटक—वे जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें।एडवाइजरी में बताया गया है कि यह परामर्श 5 जनवरी को जारी की गई पिछली एडवाइजरी का विस्तार है और ईरान की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। भारत सरकार ने दोहराया है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें।सरकार ने यह भी सलाह दी है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी नई स्थिति या दिशा-निर्देश की तुरंत जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *