सीएम सुक्खू ने शिमला से भूटान के लिए रवाना किए 5 हजार चिलगोजे के पौधे,अर्की में हुई आगजनी की दुर्घटना पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, पंचायत चुनाव के फैसले का अध्ययन कर रही सरकार।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला सचिवालय से भूटान के लिए 5000 चिलगोजे के पौधों से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वन विभाग हिमाचल प्रदेश का भूटान के साथ एक समझौता हुआ है जिसके मुताबिक भूटान को 5 हजार चिलगोजे के पौधे भेजे गए हैं। भूटान सरकार ने इसके अलावा पांच लाख रुपए एडवांस दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वन विभाग अपने संसाधनों से आय जुटाने का कार्य कर रहा है। चिलगोजे कर पौधे के अलावा 50 किलो बीज भी भेजा गया है। भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेगी ताकि सरकार के आय के साधन बढ़े।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान अर्की में हुई आगजनी की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि हादसे में एक बच्ची का शव बरामद हुआ है।आठ से नौ लोगों के मलवे में दबे होने की अभी आशंका है जिसके लिए मौके पर रेस्क्यू चलाया जा रहा है।NDRF,SDRF, स्थानीय प्रशासन मौके पर है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्च न्यायालय के फैसले के अध्ययन की बात कही और कहा कि हर विकल्प पर सरकार विचार कर रही है।अप्रैल या मई महीने में सरकार पहले से ही पंचायती चुनाव करवाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *