शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला कांगड़ा के परागपुर में इस बार राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू भी 15 जनवरी के बाद जिला कांगड़ा के दौरे पर रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा अपने गृह जिला में 10 दिनों तक रहेगा। इस दौरान वह जिला में कई योजनाओं और परियोजनाओं के शुभारंभ के साथ ही जिला की जनता से भी रू-ब-रू होंगे।
वहीं अतिरिक्त सचिव जीएडी द्वारा इस संबंध में कांगड़ा जिला उपायुक्त को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार जिलाधीश को 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी प्रकार की जरूरी सूचनाएं और अन्य सभी प्रकार की समय रहते तैयारियां करने को लेकर भी प्रशासन द्वारा जिलाधीश कांगड़ा को निर्देश जारी किए गए हैं।
