जुन्गा रियासत के 200 साल पुराने शाही महल में भड़की आग, कुछ हिस्सा राख

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:राजधानी शिमला में जुन्गा रियासत का पुराने शाही महल में बुधवार को आग भड़क गई। आग से महल का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम माैके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि महल काफी समय से खाली था। आजादी से पहले इस शाही महल में क्योंथल रियासत के राजा निवास करते थे। इस महल को ऐतिहासिक वास्तुकला, लकड़ी की नक्काशी के लिए जाना जाता है। यह 200 साल पुराना महल अब जर्जर हाल में था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पुराना राजमहल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ससुराल था। इसके साथ ही यह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का मायका भी है। इस ऐतिहासिक भवन से कई पुरानी यादें और विरासत जुड़ी हुई हैं।

बता दें कि लकड़ी से बने महल के अधिकतर हिस्से आग की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा है कि आग कैसे लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *