उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आरोप, केंद्र सरकार हिमाचल सरकार का गला घोंट रही है, पूर्व बीजेपी सरकार द्वारा बांटी मुफ्त की रेवड़ियां

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर निशाना साधा है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ भेदभाव कर रही है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से हिमाचल का गला घोंटने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमाचल प्रदेश के बारे में दुष्प्रचार करते हैं। हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में कर्मचारियों की 10 हज़ार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ गई। मिशन रिपीट करने के लिए भाजपा सरकार ने प्रदेश के आर्थिक ख़ज़ाने पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया। कहा कि बीते तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से 4,270 करोड़ रुपये की मदद मिली। इसमें यदि राज्य का हिस्सा घटा दिया जाए, तो वास्तविक मदद केवल 3,554 करोड़ रुपये ही बनती है।उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देकर बिजली विभाग को हर साल लगभग 1,200 करोड़ रुपये के नुकसान में डाल दिया। इसके अलावा महिलाओं को किराए में 50 फ़ीसदी छूट देकर HRTC को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात ख़राब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब भी भाजपा के नेता दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से हिमाचल की मदद रुकवाने का काम कर रहे हैं।हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि GST कंपंसेशन, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट और लोन लिमिट में कटौती के कारण हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार को अब तक 12 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *