पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बर्फबारी हुई है। लाहौल स्पीति, चंबा , कुल्लू और शिमला जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है जिससे तापमानों में भी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज शाम तक मौसम के खराब रहने का अनुमान लगाया है जबकि कल 3 जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा हालांकि इस दौरान लोगों को शीतलहर की मार झेलनी पड़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसम्बर से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है जो आज शाम से थम जाएगी। मौसम में बदलाव से रात के तापमानों में 3- 5 डिग्री को गिरावट देखी जा रही है। 3 जनवरी से प्रदेश के मुख्यत 6 जिलों ऊना, शिमला, कांगड़ा , कुल्लू, मंडी, सोलन में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, मंडी के सुंदरनगर में इस दौरान लोगों को सुबह के वक्त कोहरे की मार भी झेलनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *