कुल्लू, काजल:नववर्ष का जश्न मनाने के बाद कार में घर वापस लौट रहे तीन युवतियां और एक युवक हादसे का शिकार हुए हैं। नेशनल हाईवे तीन फोरलेन में भूतनाथ पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई। हादसे में एक युवक और दो युवतियों की मौत पर ही मौके गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती एम्स बिलासपुर में मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात 2:40 बजे भूतनाथ पुल के नजदीक जिया की तरफ से आ रही कार फोरलेन सड़क पर सड़क किनारे पार्क किए हुए ट्रक के साथ टकरा गई। कार में एक युवक और तीन युवतियां सहित चार सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि कार चकनाचूर हो गई। गाड़ी में सवार सभी को लोहे की रोड की सहायता से बाहर निकाला गया। टक्कर के बाद कार चालक सतपाल 25, पुत्र ध्यानचंद, निवासी चामुंडा नगर, डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू, अंकिता (20 वर्ष), पुत्री राकेश कुमार, ग्राम उदयपुर, जिला लाहौल एवं स्पीति और कशिश 20, पुत्री तेजराम निवासी निवासी जल्लुग्रां, उप तहसील जरी, कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवती रतांजलि उर्फ रूचि 20, पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी सचानी, तहसील भुंतर, कुल्लू को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
एम्स बिलासुपर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस थाना कुल्लू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
