एचएएस में तीन तहसीलदारों को पदोन्नति, अनिल कुमार बने मुख्यमंत्री के उपसचिव, अधिसूचना जारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: राज्य सरकार ने तीन तहसीलदारों को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत कर दिया है। सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार को पदोन्नति दी गई है। प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए तहसीलदारों को अवसर देने के लिए नियमों में एकमुश्त ढील दी है। तीनों पदोन्नत अधिकारियों को नियमित आधार पर लेवल-18 (56,100–1,77,500 रुपये) के वेतनमान में एचएएस में नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। इन पदोन्नतियों को हिमाचल हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रखा गया है। इनमें वर्ष 2008 से 2025 तक दायर कई याचिकाएं शामिल हैं, जिनका अंतिम परिणाम आने के बाद ही पदोन्नति अंतिम मानी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *