शिमला, सुरेन्द्र राणा:
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी ड्राई स्पैल अब जल्द समाप्त हो होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से राज्य के सभी जिलों में बारिश और उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। विभाग का कहना है कि दो जनवरी तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है। खासतौर पर ऊंचे और मध्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के प्रबल संकेत हैं। मैदानी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। तीन और चार जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि पांच जनवरी से फिर कुछ स्थानों पर बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का यलो अलर्ट रहेगा और बर्फबारी के बाद ठंड तेज हो सकती है।बिलासपुर-मंडी में घना कोहरा, सतर्क रहें ड्राइवरराज्य के निचले इलाकों में कोहरे की समस्या भी बनी हुई है और मंगलवार को बिलासपुर में दृश्यता घटकर 50 मीटर तथा मंडी में 70 मीटर दर्ज की गई। जबकि शिमला में बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही। तापमान के आंकड़े बताते हैं कि ठंड का असर तो पूरे प्रदेश में है, लेकिन शिमला में रात के तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की है।
