विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर की पुस्तक का किया विमोचन

Spread the love


शिमला, सुरेन्द्र राणा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक “शब्द-पहाड़ी” का विधिवत विमोचन किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संजय ठाकुर एक अनुभवी पत्रकार हैं और लेखन कला में उनकी विशेष महारत है। उन्होंने बताया कि “शब्द-पहाड़ी” संजय ठाकुर की चौथी पुस्तक है, जिसमें देश-दुनिया और सामाजिक जीवन को गहराई से प्रभावित करने वाले विभिन्न विषयों का समावेश किया गया है। यह पुस्तक भविष्य में आम जन में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

पुस्तक के माध्यम से लेखक ने बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा सामाजिक-आर्थिक उन्नति से जुड़ी अनेक राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों को रेखांकित किया है, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की आवश्यकता बताई गई है। साथ ही पुस्तक में इस बात पर बल दिया गया है कि ऐसा राजनीतिक वातावरण स्थापित किया जाए, जिससे सर्वांगीण विकास के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास बना रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने संजय ठाकुर के सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी अपने लेखन के माध्यम से समाज में चेतना और नई ऊर्जा का संचार करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *