बांग्लादेश हिंसा की आग लंदन तक, भारतीयों के प्रोटेस्ट में घुसे खालिस्तानी, ढाका के समर्थन में हुड़दंग

Spread the love

विदेश: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और हिंसा के खिलाफ लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर भारतीय और बांग्लादेशी हिंदू समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान एक नया मोड़ तब देखने को मिला, जब खालिस्तान समर्थक गिरोह के पांच सदस्य बांग्लादेश के समर्थन में वहां पहुंच गए। ये लोग नारे लगाते और अपने झंडे लहराते और हुड़दंग करते नजर आए। प्रदर्शन कर रहे हिंदू समुदाय के लोगों ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार शोनार बांग्ला’ भी बजाया और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को तुरंत रोकने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए। लंदन में यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ, जब एक दिन पहले भारत में भी बांग्लादेश में कथित अत्याचारों को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में लोगों ने सडक़ों पर उतरकर बांग्लादेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *