शिमला, सुरेन्द्र राणा — IGMC अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट का लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले ने प्रदेश में सियासी रंग पकड़ लिया है. शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मामले पर प्रतिक्रिया दी. जयराम ठाकुर ने सरकार से मामले में दखल देते हुए स्थिति सामान्य करने की बात कही है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए घटना की निंदा की. जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थिति बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा एक नोबल प्रोफेशन है. मरीज तनाव में अगर कुछ ऊंच-नीच करता है तब भी स्थिति को धैर्य से संभाना चाहिए. जयराम ठाकुर ने पूरे मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में दखल देकर स्थिति को सामान्य करे. यह घटना पूरे हिमाचल में चिंता का विषय बनी हुई है.
