कांग्रेस का ‘नेशनल टैलेंट हंट’ हिमाचल में लॉन्च, युवाओं को मिलेगा पार्टी की आवाज़ बनने का मौका

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन के लिए प्रदेशभर से युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने इस कार्यक्रम की औपचारिक लॉन्चिंग की।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पढ़े-लिखे, अनुभवी और गंभीर युवाओं का चयन विस्तृत साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से करेगी। चयनित प्रतिनिधियों को सरकार की नीतियों, उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सामने रखने तथा भाजपा द्वारा फैलाए जाने वाले किसी भी भ्रामक प्रचार का सटीक और अधिकृत जवाब देने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। 9 जनवरी को आवेदनों की छंटनी की जाएगी, जबकि 12 से 15 जनवरी तक क्षेत्रीय स्तर पर व्यक्तिगत साक्षात्कार होंगे। इसके बाद 21 जनवरी को राज्य स्तरीय व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं समूह संवाद आयोजित किया जाएगा।
भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि आवेदक का कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और मूल्यों के प्रति निष्ठावान होना, पार्टी के इतिहास व सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों की गहरी समझ, स्पष्ट व प्रभावी वाणी, भाषा पर पकड़, मजबूत संवाद कौशल और राजनीतिक जागरूकता अनिवार्य होगी।

https://we.tl/t-pFPrcnd79J

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *