शिमला, सुरेन्द्र राणा: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज़ के साथ मारपीट के मामले में आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के MS डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. फ़िलहाल, डॉक्टर का पक्ष आना बाक़ी है. आगामी आदेशों तक आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड किया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.
