रोहतांग, शिंकुला और दारचा में बर्फबारी, आगे कैसा रहेगा मौसम, जानिए

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज के बीच एक बार फिर से राज्य की उंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला, दारचा सहित अन्य क्षेत्रो में बर्फबारी हुई है। रविवार को राज्य के उंचाई वाले क्षेत्रो में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाओं से पूरा प्रदेश में और ज्यादा ठंडक ने भी दस्तक दे रही है। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में मौसम ने अपना बदला हुआ रंग दिखाया है। राजधानी शिमला के हिल स्टेशनों सहित मनाली के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह से बादल छाए रहने से ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं मैदानी और निचले क्षेत्रों में घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। रोहतांग व लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में ताज़ा हिमपात हुआ।वहीं प्रदेश के जिला बिलासपुर, ऊना और मंडी जैसे निचले और मैदानी जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता पर खासा असर पड़ा है। सुबह और देर रात के समय कई इलाकों में विजीविलिटी बेहद कम रही, जिससे सडक़ यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों तक राज्य के निचले जिलों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इन क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्टविभाग के अनुसार 22 से 25 दिसंबर के बीच खासकर बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अपने पूर्वानुमान में यह भी स्पष्ट किया है कि 22 से 27 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कमजोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *