हिमाचल, ब्यूरो: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण अब पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना आरंभ कर दिया है। जिस कारण हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलशिमला, कुफरी कुल्लू, मनाली, कसोल, मणिकर्ण व जिभी में पर्यटक बढऩे लगे हैं। होटलों में कमरों की बुकिंग 60 से बढक़र 80 प्रतिशत पहुंच गई है, जो पिछले कुछ दिनों में 40 से 45 प्रतिशत थी। शनिवार को कुल्लू में दूसरे राज्यों से लगभग 1500 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। पहली दिसंबर से अब तक कुल 15 हजार से अधिक वाहन पहुंच चुके हैं। रोजाना पर्यटकों की आमद में इजाफा हो रहा है। इससे अब क्रिसमस व नववर्ष पर पर्यटन कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा 28 दिसंबर तक खुला रखने की अनुमति दी है।नववर्ष की तैयारियांक्रिसमस और नववर्ष पर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो एडवांस बुकिंग करवा लें। अटल टनल रोहतांग सहित बर्फ से ढकी रोहतांग दर्रे की वादियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पर्यटन स्थल मनाली, मणिकर्ण, कसोल व जिभी में क्रिसमस और नववर्ष को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।बर्फ के दीदार को तरसेपर्यटन कारोबारी मुकेश ठाकुर का कहना है कि सैलानियों ने अब कुल्लू व मनाली का रुख करना आरंभ कर दिया है। घाटी में अभी हिमपात का इंतजार है, जिसके बाद यह संख्या दोगुना हो जाएगा। नए साल पर होटलों में डीजे की व्यवस्था की गई है।कुल्लू जिला के पर्यटन स्थलों में रोजाना पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। क्रिसमस और नववर्ष पर आंकड़ा और बढ़ जाएगा। अधिक संख्या में पर्यटक कुल्लू जिला के पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं।रोहित शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी, कुल्लू
