शिमला, सुरेन्द्र राणा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन को उनके नवीन पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। 23 मई 1980 को झारखंड की राजधानी राँची में जन्मे नितिन नबीन ने कम आयु में ही सार्वजनिक जीवन में कदम रखा और संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आज पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक पद तक पहुँचे हैं। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन लगातार पाँचवीं बार बांकीपुर विधानसभा से भारी मतों से विजयी होकर जनविश्वास का प्रतीक बने हैं।
