राजपूत महासभा हमीरपुर की बिझड़–मैहरे में बैठकें सम्पन्न, स्थानीय संगठन का गठन

Spread the love

हमीरपुर।, उमांशी राणा: राजपूत महासभा हमीरपुर की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिझड़ और मैहरे में बैठकें जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। बैठकों में स्थानीय राजपूत समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान स्थानीय संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ, जिसमें शशि बनियाल को अध्यक्ष, राजिंदर बनियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय पटियाल को महासचिव तथा मनजीत ठाकुर को पदाधिकारी चुना गया। संगठन के विस्तार और गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को सौंपी गई।

बैठक में सरकार द्वारा घोषित अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि पर रोष व्यक्त किया गया और इसे समाज की भावनाओं के विपरीत बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे निर्णयों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर, वित्त सचिव रविंद्र सकलानी, उपाध्यक्ष सतीश बनियाल, संगठन सचिव डैनी जसवाल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रणजीत गुलेरिया, मान सिंह पटियाल, देश राज वर्मा, वतन सिंह, महिंद्र सिंह पटियाल, विनय पठानिया, विजय डढ़वालिया तथा उपाध्यक्ष कैप्टन अशोक डढ़वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *