केंद्र से जारी पैसों का हुआ दुरुपयोग,बड़े स्तर पर हुआ भ्रष्टाचार; नड्डा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ शिमला पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से नड्डा का स्वागत किया। इस दाैरान इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित अन्य नेता माैजूद रहे। अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने शुरुआत मां तारा देवी, जाखू मंदिर के आराध्य बजरंग बली के आशीर्वाद के साथ की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सवाल किया कि आखिर केंद्र ने आपका काैन सा ख्याल नहीं रखा? नड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र से जारी पैसों का दुरुपयोग हुआ और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। पंजाब दस्तक के लिए सुरेन्द्र राणा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *